खेल : विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने बेंगलुरु। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार को कर्नाटक टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगले क्षेत्ररक्षक कोच के रूप में उनके सपोर्ट स्टाफ में होंगे। 42 वर्षीय विनय यह येरे गौड़ का पद संभालेंगे। हाल में महाराजा टी-20 ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स की कमान संभालने के बाद, कर्नाटक के मुख्य कोच के रूप में विनय की यह पहली जिम्मेदारी होगी। भारत के लिए एक टेस्ट और 31 वनडे खेलने के अलावा, विनय कोलकाता नाइट राइडर्स (2014) और मुंबई इंडियंस (2015 और 2017) की उन टीमों का भी हिस्सा थे जिन्होंने आईपीलए खिताब जीता था। पिछले सीजन की उपविजेता रही कर्नाटक की टीम 11 अक्तूबर को आंध्र के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.