नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी से पराजित किया रणजी का रण

विदर्भ की शानदार जीत नागपुर, एजेंसी। हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े की बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन से विदर्भ ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन ही मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से करारी शिकस्त दे दी। इसके साथ विदर्भ ने जीत का चौका लगाया। टीम चार मैचों में चार जीत के साथ 26 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। इस मुकाबले में हर्ष दुबे ने कुल 14 विकेट झटके और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। पार्थ रेखड़े ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। सुबह मध्य प्रदेश ने कल के एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना शुरू किया। सुबह के सत्र में हर्ष ने सक्षम पुरोहित (34) को पगबाधा आउट कर विदर्भ को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद हर्ष ने अथर्व महाजन (18) को लौटाया। शुभम ...