नई दिल्ली, अगस्त 11 -- विंडीज को लगातार तीसरी बार क्वालिफायर खेलना होगा नई दिल्ली। दो बार के वनडे विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 2027 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप में जगह बनाने के लिए फिर क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। इससे पहले टीम 2023 और 2025 में भी सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। 30 सितंबर, 2026 को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। हालांकि, मेजबान देशों में शामिल दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के लिए रैंकिंग जरूरी नहीं।आयरलैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान भी शीर्ष आठ में पहुंच गया है। अब उसके साथ मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे भी 2027 विश्व कप में जगह बना चुके हैं। यह भी पढ़ें- खेल : अफगानिस्तान को वनड...