नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- विंडीज की रणनीति का तोड़ ढूंढा : अभिषेक इंदौर। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यहां तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 14 रन से जीत के बाद कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए रणनीति बनाई थी। हालांकि उन्होंने उसका तोड़ ढूंढ लिया और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने रविवार को मैच के बाद कहा, उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी। ऑफ स्पिनर मेरे सामने था और यह उसके और मेरे बीच की जंग थी। मैं पावरप्ले में कुछ रन बनाना चाहता था। अगर उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी तो मैं उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने कैसे किया WI की रणनीति को तहस-नहस? बोले- 'उसके और मेरे बीच की जंग थी' अभिषेक ने कहा, वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच अब हमारे पक्ष मे...