नई दिल्ली, मार्च 3 -- वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ में भाग लेंगे कई सितारे मुंबई। क्रिकेट विश्व कप विजेता युवराज सिंह और इयोन मॉर्गन, टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और बैडमिंटन के महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण जैसी खेल जगत की कई नामी हस्तियां शुक्रवार को यहां होने वाली डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर की एक चैरिटी पहल है। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक गोल्फर 18 होल वाले कोर्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता में जीआर विश्वनाथ, वेंकटेश प्रसाद, हरभजन सिंह, अजय जडेजा, पार्थिव पटेल, मुरली कार्तिक, एस बद्रीनाथ, मुरली विजय और निखिल चोपड़ा, माइकल वॉन और डेविड लॉयड जैसे जैसे प्रमुख क्रिकेटरों के साथ ही टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस, बैडमिंटन के महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, पेशेवर गोल्फर नेहा त...