नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- वनडे रैंकिंग : अलाना किंग फिर शीर्ष पर दुबई। ऑस्ट्रेलिया के कैरेबियाई दौरे में शानदार प्रदर्शन से अलाना किंग महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। किंग ने अपने आखिरी मैच में पांच विकेट लिए जिससे मंगलवार को जारी सूची में वह इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन से आगे निकल गईं। किंग (753) ने मार्च में एक्लेस्टोन के चार साल के दबदबे को खत्म कर दिया था, हालांकि पिछले हफ्ते वह फिर पीछे रह गई थीं। वह ऑलराउंडर रैंकिंग (281) में एक पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गईं और इंग्लैंड की नेट शिवर-ब्रंट (280) को पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की बल्लेबाज मैडी ग्रीन करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (642) से चार स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर आ गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.