नई दिल्ली, जुलाई 15 -- वनडे ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष-10 में अक्षर दुबई। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से आईसीसी वनडे हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। अक्षर में मैच में चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी बनाए। इससे वह रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता था। अक्षर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वह बल्लेबाजी में 18 पायदान ऊपर 73वें जबकि गेंदबाजी में दो पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: शुभमन गिल सिंहासन छीनने से इतनी दूर, विराट और रोहित ने झेला नुकसान; अक्षर की आ गई मौज कप्तान शुभमन गिल ने 'रिटायर्ड हर्ट' होने से पहले 80 रन की शानदार पारी खेली। अब...