नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- लॉरियस खेल पुरस्कार : नोवाक, एलीन होंगे सह-मेजबान मैड्रिड। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्कीअर एलीन गु इस वर्ष के लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की संयुक्त मेजबानी करेंगे। खेल कैलेंडर के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में पहली बार ये दोनों सक्रिय खिलाड़ी प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगे। यह समारोह 20 अप्रैल को मैड्रिड के प्रतिष्ठित थियेटर 'प्लासियो दे सिबेल्स' में आयोजित किया जाएगा। ओलंपिक स्वर्ण पदक 24 ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांच बार 'लॉरियस साल के सर्वश्रेष्ठ वैश्विक खिलाड़ी' का पुरस्कार जीत चुके हैं। वहीं गु फ्रीस्टाइल स्कीइंग इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ी हैं। वह कई बार ओलंपिक और विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। वह 2023 में लॉरियस का 'एक्शन स्पोर्ट्स खिलाड़ी' का खिताब जीत चुकी हैं और लॉरियस की...