नई दिल्ली, जून 9 -- लॉडर्स, गद्दाफी स्टेडियम की पिचें असंतोषजनक दुबई। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन में लॉडर्स में पहले टेस्ट की पिच और पाकिस्तान तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम में तीसरे वनडे की पिच को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में 'असंतोषजनक' करार दिया गया है। दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी मिला है। मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद लॉर्ड्स के मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और गद्दाफी स्टेडियम के ग्रीम ला ब्रॉय ने रिपोर्ट में इसका जिक्र किया। आईसीसी के नियमों के तहत पिच असंतोषजनक करार दिए जाने पर स्टेडियम पर एक डिमेरिट अंक लगाया जाता है और पिच 'अनफिट' होने पर तीन डिमेरिट अंक लगाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- लंदन के लॉर्ड्स की साख खतरे में, बदली जा सकती हैं 'क्रिकेट के मक्का' की...