नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- लैंडो नॉरिस ने पहला एफवन खिताब जीता अबु धाबी। मैक्लॉरेन ड्राइवर 26 साल के लैंडो नॉरिस ने रविवार को सत्र की आखिरी रेस अबू धाबी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर अपना पहला फॉर्मूला वन (एव वन) खिताब हासिल कर लिया। रेड बुल ड्राइवर और गत विजेता मैक्स वेर्स्टापेन अबु धाबी ग्रां प्री को अपने नाम करने में सफल रहे लेकिन नॉरिस ने तीसरे स्थान के साथ सत्र की तालिका में 423 अंक के साथ शीर्ष स्थान पक्का किया। वह वेर्स्टापेन से दो अंक आगे रहे। मैक्लॉरेन टीम के उनके साथी ऑस्कर पिआस्त्री अबु धाबी ग्रां प्री में दूसरे स्थान जबकि सत्र की तालिका में 410 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नॉरिस 2020 में सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन के बाद यह खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के पहले ड्राइवर हैं। हैमिल्टन 156 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.