नई दिल्ली, मार्च 22 -- लिवरपूल, चेल्सी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़े लिवरपूल। लगातार खराब प्रदर्शन से लिवरपूल और चेल्सी के लिए प्रीमियर लीग फुटबाल का खिताब तो दूर की कौड़ी बनता ही जा रहा है। उन पर अब चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। लिवरपूल को प्रीमियर लीग में 10वीं जबकि चेल्सी को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। शनिवार को ब्राइटन ने लिवरपूल को 2-1 से हरा दिया। मौजूदा चैंपियन तीन मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। फिर चेल्सी को एवर्टन ने 3-0 से शिकस्त दे दी। लिवरपूल पांचवें स्थान पर है। वह चेल्सी से एक अंक और एक स्थान आगे है। प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीमें ही अगले सत्र में चैंपियंस लीग में जगह बनाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...