नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ला लिगा : बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को मात दी मैड्रिड। बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को ला लिगा फुटबॉल में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराकर खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए। बार्सिलोना की ओर से रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने 87वें मिनट में विजयी गोल दागा। बार्सिलोना की यह सभी प्रतियोगिताओं में पिछले नौ मैच में आठवीं जीत है। टीम ने ला लिगा तालिका के शीर्ष पर रियाल मैड्रिड पर सात अंक की बढ़त बना ली है। दूसरी ओर, मालोर्का में रियाल मैड्रिड की 1-2 की हार ने बार्सिलोना की स्थिति और मजबूत कर दी। बार्सिलोना के 30 मैच में 76 जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे मैड्रिड के इतने ही मैच में 69 अंक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...