खेल : ला लिगा : एमबापे की हैट्रिक से रियाल मैड्रिड जीता
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- ला लिगा : एमबापे की हैट्रिक से रियाल मैड्रिड जीता मैड्रिड। किलियन एमबापे की हैट्रिक से रियाल मैड्रिड ने बुधवार को स्पेनिश लीग फुटबॉल-ला लिगा में रियाल सोसीदाद को 4-1 से शिकस्त दे दी। कोच के रूप में जोस मोरिन्हो के दूसरे कार्यकाल के पहले घरेलू मैच में मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर ने भी एक गोल दागा। एमबापे ने 40वें, 60वें और 80वें मिनट में गोल किए। विनिसियस का गोल 68वें मिनट में हुआ। सोसीदाद की ओर से एकमात्र गोल लुका सुकिक ने 44वें मिनट में किया। मैड्रिड की दो मैच में यह लगातार दूसरी जीत है। वह छह अंक लेकर शीर्ष पर है। हालांकि सेविला और बेटिस के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वे दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.