नई दिल्ली, अगस्त 2 -- लवलीना ने पदक बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में जीता रजत पदक बाढ़ से जूझ रहे असम के लोगों को समर्पित किया है। लवलीना को महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ हार से उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लवलीना ने रविवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, अभी असम की जो स्थिति है, वह मेरे लिए काफी दुखद है। असम के लोगों को इस स्थिति में देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है। बाढ़ खत्म होने के बाद भी लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- भारत के नक्शे से नॉर्थईस्ट गायब, कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता बॉक्सर ने उठाए सवाल मैं यहां खेलों में भाग लेने के कारण मुश्किल में फंसे अप...