नई दिल्ली, अगस्त 10 -- लंदन गोल्फ : प्रणवी और अदिति शीर्ष 20 में रहीं लंदन। भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के अंतिम दौर में सात अंडर 66 का कार्ड खेला और संयुक्त 19वें स्थान पर रहीं। अदिति अशोक ने अंतिम दौर में चार अंडर 69 का स्कोर कर संयुक्त 17वां स्थान हासिल किया। कनाडा की अन्ना हुआंग ने दो शॉट के अंतर से खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षीय हुआंग ने 11 महीने से भी कम समय में चौथा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हुआंग का कुल स्कोर 22-अंडर-पार का रहा। प्रणवी तीसरे दौर में निराशाजनक 78 का कार्ड खेलने के बाद अंतिम दौर की शुरुआत में शीर्ष 30 से बाहर थीं। यह भी पढ़ें- खेल : भारतीय गोल्फर दीक्षा लंदन चैंपियनशिप में शीर्ष 20 में कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय दीक्षा डागर छह ओवर 78 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद ...