नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- रोनाल्डीनिहो 46 साल की उम्र में अगले माह करेंगे वापसी ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्व धाकड़ स्ट्राइकर रोनाल्डीनिहो संन्यास के आठ साल बाद प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने शुक्रवार को यह घोषणी की। वह 15 नवंबर को इटली के तीसरे स्तर के सिरी ए क्लब रावेन्ना की ओर से फोरली के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। मशहूर क्लब बार्सिलोना और एसी मिलान के पूर्व फॉरवर्ड 46 साल के रोनाल्डीनिहो ब्राजील की 2002 की विश्व विजेता टीम में शामिल थे। 2005 के बैलन डि ऑर पुरस्कार विजेता रोनाल्डीनिहो आखिरी बार ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंसे की ओर से 2015 में खेले थे। उन्होंने 2018 में आधिकारिक रूप से संन्यास ले लिया था। रोनाल्डीनिहो ने इस साल जून में अपने मित्र इगांजियो किप्रियानी के क्लब रावेन्ना के साथ अनुबंध किया था।

हिंदी हिन्द...