नई दिल्ली, मार्च 22 -- रैना, हेडन सीएसके के पहले हाफ ऑफ फेम में चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले 'हाल आफ फेम' में शामिल कर लिया। यह घोषणा एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिए विशेष कार्यक्रम 'रोअर 26' के दौरान की गई। रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई का हिस्सा थे। वह चार बार विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021) के सदस्य रहे। प्रशंसकों में 'थाला' के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग विजेता चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे। चेन्नई के लिए उन्होंने सर्वाधिक 5529 रन बनाए हैं। 2008 से 2010 तक टीम में रहे हेडन ने 2009 में 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.