नई दिल्ली, मार्च 7 -- रूसी ध्वज की वापसी के साथ शीतकालीन पैरालंपिक खेल शुरू वेरोना (इटली)। मिलान कोर्टिना शीतकालीन पैरालिंपिक खेल शुक्रवार को शुरू हो गए। हालांकि इसमें कुछ देशों ने वैश्विक खेल मंच पर रूसी ध्वज की वापसी के कारण उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। मार्च पास्ट में रूसी ध्वज की वापसी हुई। यह शोची में 2014 के शीतकालीन खेलों के बाद पहला अवसर है जबकि पैरालंपिक खेलों में रूस का ध्वज फहराया गया। इससे लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों से पहले रूस की ओलंपिक जगत में पूर्ण वापसी की संभावना बढ़ गई है। रूस के 2022 में यूक्रेन पर हुए आक्रमण के बाद पहली बार किसी बड़ी वैश्विक खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर उसका राष्ट्रगान बजाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.