नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- रुद्रांक्ष पाटिल का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप मुंबई। एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले युवा निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्हें उम्मीद है कि एशियाई खेलों में मिले आत्मविश्वास से वह ऐसा करने में सफल रहेंगे। पाटिल ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य तथा 10 मीटर एयर राइफल टीम और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीता था। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को कहा, अभी मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतना है ताकि ओलंपिक क्वालीफाई करने की दौड़ में रहूं। उन्होंने कहा, मैंने जिम्नास्टिक्स से शुरुआत की और फिर टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग, क्रिकेट और फुटबॉल में हाथ आजमाया, लेकिन किसी भी कोच ने वा...