नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- रिकॉर्ड : चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में 9 गोल पेरिस। मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने पिछड़ने के बाद वापसी करके चैंपियंस लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल के पहले चरण में बायर्न म्यूनिख पर 5-4 से जीत दर्ज की। लीग के किसी सेमीफाइनल में यह सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड है। बायर्न को 24 जनवरी के बाद किसी भी प्रतियोगिता में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल का दूसरा चरण अगले सप्ताह खेला जाएगा। यह चैंपियंस लीग के नॉकआउट चरण के किसी मैच में दूसरे सर्वाधिक गोल के बराबर हैं। इससे पहले 2020 में नॉकआउट का एकमात्र ऐसा मैच जिसमें इससे ज्यादा गोल हुए थे, उसमें बायर्न म्यूनिख ने क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना को 8-2 से हराया था। यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: हार के बावजूद नहीं हिला पंजाब किंग्स का सिंहासन, जान...