नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राष्ट्रीय हॉकी में केरल ने छत्तीसगढ़ से ड्रॉ खेला झांसी। केरल ने सोमवार को सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन बी के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ से 2-2 से ड्रॉ खेला। दिन के दूसरे मुकाबले में झारखंड और तेलंगाना का मैच भी 1-1 से बराबर रहा। अनूप कुमार मौर्य ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके केरल को बढ़त दिलाई। छत्तीसगढ़ के कप्तान संदीप कुमार ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर सोनू निषाद ने 48वें मिनट में मैदानी गोल से छत्तीसगढ़ को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि संदीप यादव ने 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया और केरल की टीम को एक अंक दिलाया। पूल बी के मुकाबले में झारखंड और तेलंगाना ने भी अंक बांटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...