नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आज से आगाज वडोदरा। सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का मंगलवार से यहां आगाज हो रहा है। इसमें देश भर की 31 टीमें हिस्सा लेंगी। 27 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के तत्वावधान होने वाले इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ उभरते सितारे भी हिस्सा लेंगे। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन रेडर अयान लोचब (हरियाणा), देवांक दलाल और भरत हुड्डा (सेना) शामिल हैं। पिछले सत्र में दबंग दिल्ली को खिताब दिलाने में मदद करने वाले आशु मलिक रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि अर्जुन देशवाल फिर उत्तर प्रदेश की अगुआई करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.