नई दिल्ली, अगस्त 12 -- राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन जूडोका अस्मिता डे का सम्मान अगरतला। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी त्रिपुरा की अस्मिता डे को बुधवार को यहां राज्य सरकार ने भव्य समारोह में सम्मानित किया। अस्मिता को 10 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। उन्होंने हाल में ग्लास्गो में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 23 वर्षीय जूडो खिलाड़ी को राज्य की राजधानी अगरतला में मकान बनाने के लिए जमीन का एक टुकड़ा भी आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, अस्मिता की सफलता राज्य के युवाओं को प्रेरित करेगी। हमें विश्वास है कि वह एशियाई खेलों में भी देश के लिए पदक जीतेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...