नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राष्ट्रमंडल खेल का प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद दौरे पर अहमदाबाद। राष्ट्रमंडल खेलों की सर्वोच्च वैश्विक संस्था कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एक दल ने अहमदाबाद में 2030 में होने वाले इन खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को गुजरात का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 11 अप्रैल तक राज्य में रहेगा। इसमें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी हैं। चार दिवसीय दौरे के दौरान यह दल वीर सावरकर खेल परिसर, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में ईकेए एरिना, वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम और एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित खेलों के लिए प्रस्तावित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण करेगा। दल ने गांधीनगर में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात से दौरे...