नई दिल्ली, अगस्त 9 -- राष्ट्रमंडल खेलों की जूडोका अस्मिता का त्रिपुरा स्वागत करेगा अगरतला। त्रिपुरा सरकार ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे का अपने गृह राज्य में बुधवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे के दौरान भव्य स्वागत करेगा। युवा मामले एवं खेल निदेशक एल डार्लोंग ने रविवार को बताया कि यह कार्यक्रम रवींद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। अस्मिता राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली में राज्य के खेल मंत्री टिंकू रॉय की उपस्थिति में अस्मिता को सम्मानित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...