नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- रायबाकिना ने बरकरार रखा निंगबो ओपन खिताब निंगबो। एलिना रायबाकिना ने निंगबो ओपन का खिताब बरकरार रखा है। उन्होंने रविवार को फाइनल में लेलाह फर्नांडीज को 6-2, 6-2 से हरा दिया। दुनिया की शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के बाद यह उनका पहला खिताब है। यूएस ओपन के बाद रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़कर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि उसके बाद चाइना ओपन के अपने पहले ही मुकाबले में उन्हें 118वीं रैंकिंग वाली अलीना चराएवा के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। यह इस साल रायबाकिना का टूर में चौथा खिताब है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन, स्टुटगार्ट ओपन और यूएस ओपन के खिताब जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें- खेल : कैटरीना सिनियाकोवा बनीं जापान ओपन चैंपियन यह उनके करियर का कुल 15वां खिताब भी है।

हिंदी हिन...