नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- यूरोपीय टी-20 लीग में क्रिस गेल की टीम मुंबई। पहली यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने सोमवार को स्कॉटलैंड की 'ग्लास्गो मुगाफियंस' फ्रेंचाइजी की घोषणा की। इसमें वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल सह मालिक और वैश्विक ब्रांड दूत होंगे। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के सह स्वामित्व वाली ईटीपीएल का पहला सत्र 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इसमें छह फ्रेंचाइजी के बीच 33 मैच छह शहरों ग्लास्गो, एम्सटर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रोटरडम में खेले जाएंगे। एम्सटर्डम टीम से ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ और महान हॉकी खिलाड़ी जैमी ड्वेयेर जुड़े हैं। बेलफास्ट टीम के सह मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं जबकि एडिनबर्ग टीम को काइल मिल्स और नाथन मैकुलम का समर्थन हासिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...