नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- यूथ ओलंपिक में भारत का 17 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा नई दिल्ली। सेनेगल के डकार में 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक होने वाले यूथ ओलंपिक खेल 2026 में भारत का 17 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास, एशियन अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियन तन्वी पात्री और तैराक धिनिधि देसिंघु पदक के प्रमुख दावेदार होंगे।यूथ ओलंपिक के चौथे संस्करण में भारत 11 खेलों में 11 महिला और 6 पुरुष खिलाड़ी उतारेगा। ब्यूनस आयर्स 2018 के बाद डकार 2026 में समर यूथ ओलंपिक की वापसी होगी। मूल रूप से 2022 में होने वाले ये खेल कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के लिए टाल दिए गए थे।यह यह भी पढ़ें- Deogarh News: बादशाह सिंह मिनी वॉलीबॉल को देवघर की टीम दुमका रवाना आयोजन इतिहास भी रचेगा क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला ओलंपिक खेल आयोजन होगा। ...