खेल : यामागुची ने चेन यूफेई को हराकर खिताब जीता
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- यामागुची ने चेन यूफेई को हराकर खिताब जीता चांगझोउ (चीन)। मौजूदा विश्व बैडमिंटन चैंपियन यामागुची अकाने ने बीडब्ल्यूएफ चाइना ओपन में दूसरी बार महिला एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को फाइनल में चीन चेन यूफेई को शिकस्त दे दी। यामागुची ने टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चेन यूफेई को 21-18, 21-16 से हरा दिया। इससे पहले यामागुची ने 2017 में खिताब जीता था। लगातार छठे फाइनल में खेल रहीं, दो बार की ओलंपियन यामागुची ने विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी को पछाड़ते हुए 21 मिनट में पहला गेम जीत लिया। घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच हालांकि चेन ने दूसरे गेम की शुरुआत में कड़ी टक्कर दी, लेकिन विश्व की तीसरे नंबर की यामागुची ने संयम बनाए रखा और 44 मिनट में मुकाबला जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.