नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल सीएसके टीम में चेन्नई। आयुष म्हात्रे के चोट के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए सत्र से बाहर होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल कर लिया। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने इस सत्र में शानदार शुरुआत करके छह मैच में दो अर्धशतक बनाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।32 वर्षीय मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, आकाश मधवाल को मिला मौका सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल ह...