नई दिल्ली, मई 24 -- म्यूनिख विश्व कप : मनु समेत 22 भारतीय शूटर साधेंगे निशाना नई दिल्ली। भारत राइफल/पिस्टल विश्व कप में 22-सदस्यीय टीम उतारेगा। इसमें शामिल दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर मिश्रित टीम के अलावा दो व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगी। म्यूनिख में 31 मई तक होने वाले टूर्नामेंट के मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे। इसकी शुरुआत महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल प्रिसिजन चरण से होगी। इस टूर्नामेंट को इस खेल के सबसे बड़ी सालाना प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। इसमें 80 देशों के 696 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं जिनमें कई ओलंपिक और विश्व चैंपियन भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले राइफल और पिस्टल निशानेबाज हिस्सा लेंगे और उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ियों से होगा। यह टूर्नामेंट इस साल के ...