नई दिल्ली, मार्च 23 -- मैच के दिनों में अभ्यास सत्र नहीं : बीसीसीआई मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अभ्यास सत्र के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत मैच के दिनों में कोई भी अभ्यास सत्र की इजाजत नहीं होगी। बीसीसीआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अलग इंतजाम भी किया है जहां मुख्य पिच के दोनों ओर, हर टीम को दो-दो प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे।जैसाकि पहले बताया गया था, किसी भी टीम को विरोधी टीम के लिए तय किए गए प्रैक्टिस विकेट का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।बीसीसीआई के एक नोट के अनुसार टीम मैनेजरों को हाल ही में ये अतिरक्ति गाइडलाइंस भेजी गई हैं। टीमों को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मुख्य पिच के पास के विकेटों में से एक विकेट 'रेंज हिटिंग' (जोरदार शॉट लगाने की प्रैक्टिस) के लिए मिलेगा। मुंबई में अगर दोनों...