नई दिल्ली, जनवरी 2 -- मैकुलम के कोच बने रहने का स्टोक्स ने किया समर्थन सिडनी। बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को कहा कि वह ब्रैंडन मैकुलम के बिना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में अपने भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। इंग्लैंड सीरीज गंवाकर 1-3 से पिछड़ रहा है। पांचवां और अंतिम टेस्ट रविवार से शुरू होगा। इसके बावजूद स्टोक्स ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए मैकुलम बिल्कुल सही हैं। स्टोक्स और मैकुलम दोनों का अनुबंध 2027 तक है और दोनों ने सार्वजनिक रूप से मौजूदा दौरे के बाद भी बने रहने की इच्छा जताई है। स्टोक्स ने कहा, मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि ब्रैंडन और मैं निकट भविष्य में यह जिम्मेदारी निभाते रहने के लिए सही लोग हैं। हालांकि स्टोक्स ने माना कि आत्ममंथन जरूरी होगा ताकि सुधार की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...