नई दिल्ली, मार्च 19 -- इंट्रो अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। उन्होंने बुधवार देर रात को अमेरिका के फोर्ट लॉडरडेल इंटर मियामी की ओर से खेलते हुए नैशविले के खिलाफ कॉनकाफ चैंपियंस कप राउंड ऑफ-16 मैच के सातवें मिनट में ही गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। नैशविले ने हालांकि इंटर मियामी को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उसे प्रतिद्वंद्वी के घरेलू मैदान पर गोल करने का फायदा मिला।रोनाल्डो के क्लब मेंइसके साथ ही मेसी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब में शामिल हो गए। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि हासिल करने में मेसी से लगभग 100 मैच अधिक खेले। रोनाल्डो ने सितंबर 2024 में 1236वें मैच में करियर के 900 गोल पूरे किए थे। उस समय उनकी उम्र 39 वर्ष थी, जबकि मेसी जून मे...