नई दिल्ली, मई 25 -- मेसी ने बीच में छोड़ा मैच, चोटिल होने की आशंका मियामी। लियोनेल मेसी के विश्व कप से पहले चोटिल होने की आशंका है। अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर ने इंटर मियामी की तरफ से मैच के बीच में मैदान छोड़ दिया था। इस तरह वह समय से पहले अवकाश पर चले गए। अब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को यह देखना होगा कि क्या उन्हें कोई चोट लगी है या नहीं? मेसी 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। लुई सुआरेज के तीन गोल से इंटर मियामी ने इस मैच में फिलाडेल्फिया यूनियन पर 6-4 से जीत दर्ज की। मेसी पहले भी कह चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही विश्व कप में खेलेंगे। यह भी पढ़ें- खेल : मेसी ने बीच में छोड़ा मैच, चोटिल होने की आशंका ग्रुप जे में मौजूद अर्जेंटीना अपना पहला मैच 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया से खेलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...