नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- मुक्केबाज सुमित कुंडू प्री क्वार्टर फाइनल में निशियो। मुक्केबाजी में सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को सर्वसम्मत फैसले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने से चूके दो भारतीय मुक्केबाजों में शामिल कुंडू ने अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए सिनसिरी को 5-0 से हराया।अब उनका सामना इराक के अली कासिम हमदान अल सर्रा से होगा। भारत ने एशियाई खेलों में 11 सदस्यीय टीम उतारी है जिसमें छह पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज शामिल हैं। पिछले एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चार पदक जीते थे जिनमें एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। यह भी पढ़ें- खेल : सुमित प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 LIVE: शूटिंग में एक और ...