नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- मुंबई संग मुकाबले से पहले लखनऊ से जुड़ सकते हैं इंग्लिस लखनऊ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस के 4 मई को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने की उम्मीद है। अप्रैल के मध्य में उनके विवाह के चलते उन्होंने आईपीएल के पहले चरण में नहीं खेलने का फैसला किया था। 18 अप्रैल को उनका विवाह हो गया है। हालांकि एलएसजी के बल्लेबाजी लाइन अप में उनकी जगह कैसे बनेगी, यह भी एक सवाल है क्योंकि इस समय मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन उसकी बल्लेबाजी क्रम का हिस्सा हैं। अगर इंग्लिस को सीधे इसमें जगह मिलती है तो वह ग्रुप स्टेज के छह मुकाबलों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उपलब्ध होंगे।लखनऊ यह भी पढ़ें- आयुष बडोनी को ओपन कराने के फैसले पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आइडिया बस मैदान पर जाकर....