नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- शोल्डर : पहले मैच में जीत से बुलंद हैं दोनों टीमों के हौसले, कैपिटल्स के शीर्ष क्रम को घर में दिखाना होगा दम नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में एकमात्र जीत सुपर ओवर में राजस्थान पर दर्ज की थी। बाकी में उसे हार मिली थी। अक्षर पटेल की टीम लखनऊ को उसके गढ़ में हराने के बाद शनिवार को अपने घर में भी जीत दर्ज करने को बेताब होगी। उसके सामने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती होगी। पहले मैच में नाकाम रहने वाले दिल्ली के शीर्षक्रम को अपना दम दिखाना होगा।केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। नीतीश राणा और पथुम निसंका भी नहीं टिक पाए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 26 रन हो गया था। इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे 22 वर्षीय समीर रिजवी ने नाबाद अर्ध...