नई दिल्ली, अगस्त 8 -- मुंबई एफसी को हरा शिलांग लाजोंग शीर्ष पर शिलांग। एवरब्राइटसन साना के दो गोल की मदद से शिलांग लाजोंग एफसी ने डूरंड कप के ग्रुप ई मैच में मुंबे एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। शनिवार को साना के अलावा विजेता टीम के लिए अभय गुरुंग, ट्रेमिकी लामुरोंग और फिगो सिंडाई ने भी गोल किए। इस जीत के साथ शिलांग लाजोंग ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा है। ग्रुप चरण के बाकी मैचों से पहले वह ग्रुप ई में सबसे ऊपर हैं। लैंग्सनिंग एफसी चार अंक के साथ दूसरे और नोंगक्सेह एसएस एंड सीसी एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबई एफसी तालिका में सबसे नीचे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...