नई दिल्ली, जुलाई 4 -- ऑफ साइड मिस्र के हानी एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी अर्लिंगटन। मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी एक ही टूर्नामेंट में दो आत्मघाती गोल करने वाले विश्व कप के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर एडेन ओ नील की 55वें मिनट में लगाई गई फ्री-किक पर गेंद हानी के सिर से टकराकर मिस्र के गोल के भीतर ही चली गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर कोनोर मेटकाफे से टकराने के कारण हानी को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी थी। बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप चरण में 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में भी उन्होंने आत्मघाती गोल किया था।

तूफान की आशंका मैक्सिको सिटी। मैक्सिको और इंग्लैंड के बीच रविवार को विश्व कप का मैच दोपहर में तूफान की आशंका के बावजूद निर्धारित समय पर ही शुरू होगा। सूत्र ने बताया कि फीफा अंतिम 16 के इस म...