नई दिल्ली, जनवरी 5 -- मिलर, बॉश की नजर विश्व कप की तैयारी पर केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और हरफनमौला कॉर्बिन बॉश का मानना है कि आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए एसए20 महत्वपूर्ण है। इससे खचाखच भरे भारत के स्टेडियमों में खेलने का दबाव झेलने में मदद मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका टीम ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ है। बॉश ने रविवार को कहा, भारतीय दर्शकों के सामने काफी दबाव रहेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खासकर विश्व कप के दबाव का कोई मुकाबला नहीं लेकिन एसए20 से लय हासिल करने में मदद मिलेगी। मिलर ने कहा, मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं और हमें उम्मीद है कि इस बार हम ऐसा कर सकेंगे। विश्व कप की तैयारी के लिए एसए20 से बेहतर कोई स्पर्धा नहीं। हर मुकाबला कठिन है और खिलाड़ी शानदार।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.