नई दिल्ली, मार्च 18 -- मियामी ओपन : मानेइरो को हरा बोल्टर दूसरे दौर में फ्लोरिडा (अमेरिका)। ब्रिटेन की नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी केटी बोल्टर ने मियामी ओपन में अपने अभियान की शुरुआत स्पेन की जेसिका बुजास मानेइरो पर जीत से की। बोल्टर ने दुनिया की 48वें नंबर की खिलाड़ी को 7-6, 6-4 से हराया। बोल्टर ने पिछले महीने ओस्ट्रावा ओपन जीता था और टॉप 100 से बाहर होने के बाद अब रैंकिंग में 67वें स्थान पर पहुच गई हैं। बोल्टर गुरुवार को दूसरे राउंड में डेनमार्क की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी क्लारा टॉसन से भिड़ेंगी। मुकाबला जीतने के बाद बोल्टर ने कहा, मुझे पता है कि वह कितनी अच्छी खिलाड़ी हैं और आज रात हमारे टेनिस का स्तर और गुणवत्ता काफी अच्छी थी। यह मुश्किल था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे हर बार एक 'विनर' शॉट मारना होगा, वरना वह मार देंगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.