नई दिल्ली, मार्च 7 -- मार्टन ने मुसेटी को अपसेट किया, सबालेंका भी जीतीं इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया)। हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स ने इंडियन वेल्स में बीएनपी परिबास ओपन में इटली के लोरेंजो मुसेटी को उलटफेर का शिकार बना दिया। दूसरी ओर महिला वर्ग में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। मार्टन ने शुक्रवार रात पांचवें वरीय मुसेटी को लगातार सेट में 7-5, 6-1 से हरा दिया। उन्होंने किसी शीर्ष पांच खिलाड़ी पर दूसरी जीत हासिल की। फुकसोविक्स ने इससे पहले 2020 में रोला गैरां पर पहली बार शीर्ष पांच खिलाड़ी के रूप में डेनियल मेदवेदेव को हराया था। फुकसोविक्स अबव फ्रांस के आर्थर फिल्स से भिड़ेंगे। महिला वर्ग में सबालेंका ने जापान की हिमेनो सकात्सुमे को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। अन्य प्रमुख वरीय महिला खिलाड़ी भी अगले ...