नई दिल्ली, जून 24 -- मानिका बत्रा ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बुधवार को धमकी दी कि अगर उन्हें एशियाई खेलों से बाहर करने के 'मनमाने फैसले' के लिए 'उचित स्पष्टीकरण' नहीं दिया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। मनिका ने फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की और कहा कि वह चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निरंतरता और जवाबदेही की हकदार हैं। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के चयन मानदंडों को पूरा करने में नाकाम रहने पर मनिका को एशियाई खेलों से बाहर कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- खेल : मानिका बत्रा ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी इन खेलों में चयन के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य था। उन्होंने कहा, अगर मुझे संतोषजनक जवाब नहीं मि...