नई दिल्ली, जुलाई 29 -- माजिद मगरे मिश्रित दिव्यांग सीरीज में भारत के कप्तान नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के माजिद मगरे इंग्लैंड में होने वाली मिश्रित दिव्यांग टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में भारत की 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। साई आकाश शिवमणि को 5 से 19 अगस्त तक के इस दौरे के लिए उप-कप्तान बनाया गया है, जहां भारतीय टीम सात मैच खेलेगी। पहले दो मैच 5 और 7 अगस्त को डर्बी के आवरकूप काउंटी ग्राउंड में खेले जाएंगे, इसके बाद तीसरा मैच 9 अगस्त को लीसेस्टर में होगा। चौथा मैच 12 अगस्त को होव के काउंटी ग्राउंड में, पांचवां और छठा मैच 15 और 16 अगस्त को अरुंडेल में जबकि अंतिम मैच 19 अगस्त को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...