नई दिल्ली, मार्च 9 -- महिला फुटबॉल टीम 'करो या मरो' मुकाबले में चीनी ताइपे से भिड़ेगी सिडनी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप में मंगलवार को ग्रुप-सी के अपने आखिरी मुकाबले में चीनी ताइपे से भिड़ेगी। इसमें उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत फिलहाल दो मैचों में शून्य अंक के साथ ग्रुप में चौथे और आखिरी स्थान पर है। टीम पहले मैच में वियतनाम से 1-2 से और दूसरे में जापान से 0-11 से हरी थी। जापान दो मैचों में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि चीनी ताइपे और वियतनाम तीन-तीन अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चीनी ताइपे को नॉकआउट चरण में पहुंचने बस ड्रॉ चाहिए। भारतीय कोच ने कहा, हमारे सामने यह मौका है, जिसे हमें पूरी गंभीरता के साथ लेना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...