नई दिल्ली, फरवरी 1 -- महिला फुटबॉल : अंडर-17 टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती पोखरा। भारतीय टीम सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल के अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को यहां बांग्लादेश का सामना करेगी। इसमें उसकी नजर एक मैच रहते फाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। भारतीय टीम अगर जीती तो फाइनल के लिए उसका दावा लगभग पक्का हो जाएगा। भारत को इससे पहले मेजबान नेपाल से कड़ी चुनौती मिली लेकिन पर्ल फर्नांडिस के 49वें मिनट में गोल से टीम ने जीत दर्ज की। यह इस 16 वर्षीय स्ट्राइकर का अंडर-17 राष्ट्रीय टीम के लिए 10वां गोल था। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने भूटान के खिलाफ 12-0 की शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में कमाल की शुरुआत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.