नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- महिला टीम ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना विश्व निशानेबाजी

भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण दोहा, एजेंसी। भारत की स्टार पिस्टल निशानेबाज और एशियाई खेलों में कई पदक जीत चुकीं ईशा सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया। साथ ही ईशा ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। ईशा को सर्वाधिक अंक : मंगलवार को यहां ईशा ने दो दिन तक चली क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 590 अंकों के साथ भारतीय तिकड़ी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मनु भाकर के 587 और दिव्या सुब्बाराजू के 584 अंकों की बदौलत भारतीय टीम ने कुल 1761 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया ने 1748 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि वि...