नई दिल्ली, मई 30 -- महिला कुश्ती : भारत को दो स्वर्ण सहित पांच पदक नई दिल्ली। भारत की युवा पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिला मुकाबलों में दो स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य सहित पांच पदक जीते। दीक्षा (43 किग्रा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, फाइनल में असंगारीवा (किर्गिस्तान) को 6-0 से हराकर स्वर्ण जीता। 73 किग्रा में गरिमा ने फाइनल में नामुंट्सेसेग बटबोल्ड (मंगोलिया) को 18-6 से हराकर दूसरा स्वर्ण पक्का किया। निकिता (49 किग्रा) और अंतरा (65 किग्रा) ने दो रजत हासिल किए। निकिता में युआन युटिंग (चीन) से 2-10 से हारीं, जबकि अंतरा को सियू वेई (चीन) ने 5-0 से हराया। यह भी पढ़ें- खेल : महिला कुश्ती : भारत को दो स्वर्ण सहित पांच पदक साक्षी (5 7किग्रा) ने एकमात्र कांस्य जीता, उन्होंने सेमीफाइनल में करीबी हार से वापसी करते हुए प्ले...