नई दिल्ली, मार्च 14 -- महिला एशियाई कप : ताइवान को हरा चीन सेमीफाइनल में पर्थ। मौजूदा चैंपियन चीन ने शनिवार को ताइवान को 2-0 से हराकर 2027 विश्व कप में जगह पक्की करने के साथ महिला एशियाई कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। मैच में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। अतिरिक्त समय के तीसरे ही मिनट में शाओ जिकिन ने मैच का पहला गोल किया और फिर आखिर में एक आत्मघाती गोल से चीन का दूसरा गोल हुआ। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम स्वत: अगले साल ब्राजील में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इससे पहले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने उत्तर कोरिया को 2-1 से हराकर विश्व कप में जगह पक्की कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...